कमिश्नर ने हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को किया रवाना

सीधी धर्मेंद : स्वीप गतिविधि अंतर्गत कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी द्वारा मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई तथा मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान में सहभागिता के हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की। कमिश्नर ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत नवीन मतदाताओं के नाम जोड़नें, नाम विलोपित करने तथा संशोधित करने की कार्यवाही की जा रही है। सभी संबंधित विभागीय अधिकारी स्वीप गतिविधियों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाएं। नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही तथा उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा उपस्थित रहें।
