आदिवासी रीति रिवाज से भारतीय संस्कृति समृद्ध है कहा विधायक कमलेश्वर पटेल ने

0 322
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आदिवासी समाज के रीति-रिवाज से भारतीय संस्कृति को समृद्ध व अक्षुण्ण बनाए रखा है। जल,जंगल व जमीन के लिए जीवन समर्पित करने वाले आदिवासी समाज प्रकृति के सच्चे उपासक एवं रक्षक हैं। उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने आज ग्राम सलैहा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति की जिला इकाई सीधी-सिंगरौली के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि प्रदेश व देश की हुकूमतें तानाशाही व बलपूर्वक तरीके से भोले भाले आदिवासियों को उनके मिले अधिकारों को छीनने का कार्य कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने आदिवासी को पांच एकड़ का भूमि पट्टा प्रदान किया था, लेकिन वर्तमान सरकार उसे छीन कर मात्र कुछ डिसमिल का पट्टा देने की बात कर रही है, दे नहीं रही है। इससे आज आदिवासियों के बच्चे व उनके परिवारों पर बुरा असर पड़ रहा है। विधायक श्री पटेल ने कहां कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी देश के संविधान वह लोकतंत्र को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जन जागरण का कार्य किया है। विधायक श्री पटेल ने कहा आदिवासी समाज के युवा भाई-बहन आज अपनी संस्कृति को अपनाकर हाईटेक होकर आगे बढ़ रहे हैं यह अच्छा संकेत है। हम सभी को भारतीय संस्कृति पर गर्व करना चाहिए उसे भूलना नहीं चाहिए। भारतीय संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के रूप में सभी का सम्मान करती है। कार्यक्रम में आदिवासी गोंडी समाज के लोक देवता बड़ा देव की पूजा अर्चना कर पर्यावरण के परिशोधन के लिए पौधरोपण भी किया।

News TOP Footer