भुईमाड़ पुलिस ने छात्र छात्राओं को किया जागरूक:’मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चलाया,

0 398
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध जैसे छेड़छाड़, दुष्कर्म, इंटरनेट मीडिया पर अश्लील फोटो बहु प्रसारित करने और घरेलू हिंसा रोकने के लिए छात्र छात्राओं को समझाइश दी जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने ‘अभिमन्यु’ अभियान शुरू किया है,इसका दूसरा चरण एक अगस्त से शुरू किया है, इसका उद्देश्य यह है कि बदलाव की शुरुआत घर से ही हो मां- बहन अपने बेटे और भाई को महिला हिंसा के प्रति जागरूक करें। जिस क्रम में सीधी जिले के भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत ने मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईमाड़ मे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे और अभिमन्यु अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि ‘अभिमन्यु’ नाम इसलिए दिया गया है कि छात्र-छात्राएं नशा,असंवेदनशीलता, दहेज प्रथा,भ्रूण हत्या,अशिक्षा,लिंगभेद जैसे विषयों को समझें और इन बुराइयों के चक्रव्यूह को तोड़ें महिलाओं का सम्मान करें, समानता का भाव मन मे जाग्रत करें और फैशन व बदलाव के दौर में व्यक्तित्व और चरित्र से खुद को निखारें। कार्यक्रम में अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई। छात्र छात्राओं ने नाटक मंचन एवं प्रश्नावली पुस्तिका को हल कर विषय वस्तु को समझा।

News TOP Footer