भाजपा प्रदेश मंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारियों की ली बैठक,

0 399
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री, जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश स्तरीय टोली के सदस्य राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री एवं मेरी माटी मेरा देश अभियान समिति के सदस्य राजेश पाण्डेय ने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम संपादित करने वाली है, जिसमें विभिन्न प्रकार की आयोजन किए जाने हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष सभी 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित होगा। भाजपा प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ता ओ की हौसला अफजाई एवं विजयश्री प्राप्त करने के उद्देश्य से अन्य राज्यों के विधायकों के जिले की विभिन्न विधानसभाओं में प्रवास होने हैं। यह प्रवास 19 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान बूथ की ग्रेडिंग में वृद्धि कर 51% से अधिक का मत प्रत्येक प्रत्येक बूथ पर अर्जित करना।भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता 24 घंटे और 365 दिन जनता जनार्दन की सेवा में लगा रहता है। हर अभियान हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम बनता है। मेरी माटी मेरा देश, पंच प्रेरणा, वसुधा वंदन, अमृत वाटिका, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान हम जल्दी से जल्दी ही करने वाले हैं। जिले में मंडलों की स्थिति, मंडल प्रभारी एवं बूथ स्तर तक की समितियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय की उपस्थिति और संबोधन हम सभी को आगामी कार्यक्रमों के प्रति और सचेत और जागरूक करेगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

News TOP Footer