विधि महाविद्यालय भवन बनने से सीधी के विकास को मिलेगी गति कहा रीती पाठक ने

0 175
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में तकरीबन 10 वर्षों से बंद पड़े विधि महाविद्यालय को पुन: प्रारंभ कराने के लिए सीधी सांसद द्वारा लगातार प्रयास किए जाते रहे थे जिसके परिपेक्ष में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिखकर इसे प्रारंभ कराए जाने की मांग की थी जिसको लेकर विगत दिवस प्रदेश की सरकार ने विधि महाविद्यालय के भवन हेतु 928 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इस विधि महाविद्यालय के भवन निर्माण के उपरांत बाकी सभी अहर्ताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी और पुनः सीधी जिले में विधि महाविद्यालय की कक्षाएं विधिवत संचालित हो सकेंगी। सांसद जनसंपर्क अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक ने अपने पत्र क्रमांक 1974 दिनांकित 28 फरवरी 2021 के माध्यम से मुख्यमंत्री से विधि महाविद्यालय की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए राज्य शासन द्वारा यह राशि आवंटित की गई है। लोकसभा सांसद रीती पाठक ने बताया कि मैने अपने पत्र और कई बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मौखिक रूप से भी आग्रह कर चुकी हूं। जिस आग्रह को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार किया इस हेतु मैं उनका सीधी जिलावासियों की ओर से आभार व्यक्त करती हूं।

News TOP Footer