विधानसभा निर्वाचन 2023नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए चलेगा विशेष अभियान

सीधी धर्मेंद : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 2 अगस्त को मतदान केंद्र और जिला स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री साकेत मालवीय ने उक्त के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों मतदाता सूची के प्रारूप की प्रति उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 की गतिविधियां 2 अगस्त से शुरू हो रही है। 2 अगस्त को मतदान केंद्र और जिला स्तर पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। आज से जिले के समस्त बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। आगामी 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी बीएलओ और मतदाताओं की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। एक घर में छह से अधिक मतदाता होने पर सेक्टर अधिकारी द्वारा उनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। दो अगस्त से 31 अगस्त के बीच प्रत्येक कार्यदिवस पर बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन लेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीलेश शर्मा, माकपा से श्री सुंदर सिंह बघेल, भाजपा से श्री अमित प्रधान, आप से श्री रामचरण सोनी सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों का जबाब देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय ने बताया कि 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन लिए जाएंगे। आगामी 31 अगस्त तक प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। चार अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
