जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह को पितृशोक दाह संस्कार में पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल

0 550
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 2 अगस्त को सीधी जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह चौहान जिले के वरिष्ठ व्यवसाई श्री जगत सिंह चौहान के पिता श्री दिवाकर सिंह चौहान का सुबह 4रू00 बजे निधन हो गया श्री दिवाकर सिंह जी अत्यंत ही मिलनसार और सादगी पूर्ण जीवन पसंद करने वाले गरिमा पूर्ण व्यक्तित्व के इंसान थे उनके निधन से उनके परिजन उनके चाहने वाले और जानने वाले लोगों को असीम दुख हुआ है श्री दिवाकर सिंह के निधन की खबर सुनकर सुबह से ही उनके निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह द्वारा दी गई श्री दिवाकर सिंह की शव यात्रा उनके घर से निकली तो उनकी यात्रा में हजारों लोग उनके सम्मान में शव यात्रा में शामिल हुए भरी बरसात के बाद भी स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह के अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ जमा रही इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भी मौके पर पहुंचकर स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह को अपनी पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह को उनके बड़े पुत्र श्री ज्ञान सिंह चौहान ने मुखाग्नि दी मुखाग्नि के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह के पुत्र ज्ञान सिंह चौहान और जगत सिंह चौहान को इस असीम दुख को सहने के लिए उन्हें ढाढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ खड़े हैं। स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी व्यापारी समाजसेवी और समाज के गरीब तबके के लोगों के साथ सभी अन्य वर्गों के लोगों ने नम आँखों से अपनी श्रद्धांजलि दी है नवीन नेटवर्क परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि स्वर्गीय श्री दिवाकर सिंह की पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

News TOP Footer