6 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी आए बहरी पुलिस की गिरफ्त में

0 238
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजुलता पटले, के मार्गदर्शन थाना प्रभारी बहरी उनि धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में 70 हजार रुपये कीमती अवैध मादक पदार्थ 6 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपी बहरी पुलिस के गिरफ्त आए है बताया गया की थाना प्रभारी बहरी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मायापुर से एक सवारी वाहन में एक महिला अपने पास एक बैग ली है जिसमे अवैध मादक पदार्थ गाजा रखी है विक्री हेतु लेकर कुसेडा तरफ जायेगी। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई जो मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार ग्राम बदैला में वाहन को रुकवाया जाकर वाहन में बैठी सदेहिया/आरोपियो के पास रखे बैग की तलासी महिला आर. पिंकी द्वारा कराया गया जिसमे कुल 1 किलो 600 ग्राम गाजा बरामद हुआ जिसे समक्ष गवाहान जप्त किया जाकर आरोपिया उर्मिला केवट पति मंगल केवट निवासी कुसेड़ा थाना बहरी को धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कराया गया जहा माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपिया को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया। एक अन्य मामले में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बहरी बाजार में भुपेन्द्र उर्फ भोला शुक्ला पिता विद्याकान्त शुक्ला निवासी चंदवाही का अपने इलेक्ट्रानिक दुकान में भारी मात्रा में गाजा बिक्री करने हेतु रखा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई जो मुखबिर के बताये स्थान संदेही / आरोपी भूपेन्द्र उर्फ भोला शुक्ला के दुकान की तलासी ली गई जो दौरान तलाशी कुल 5 किलो 200 ग्राम गाजा कीमती 52000 रुपये एवं एक इलेट्रानिक तौल मशीन बरामद किया गया। उक्त आरोपी का यह कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट की दण्डनीय पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

News TOP Footer