जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने पीड़ित आदिवासी दसमत कोल का गंगाजल से शुद्धीकरण किया

0 169
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के एक बीजेपी कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी दसमत कोल के ऊपर पेशाब करने के वीडियो वायरल होने के बाद सीधी जिले की देशभर में हुई बदनामी के बाद उसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास पर दशमत को बुलाकर भोपाल में उसके पांव धोए और उनसे माफी मांगी लेकिन आदिवासी दशमत के इस अपमान की घटना से कांग्रेस पार्टी आंदोलित और उद्वेलित है कांग्रेस पार्टी ने दसमत कोल को भोपाल ले जाने पर भी भारी विरोध जताया था और उसके घर पर धरना प्रदर्शन किया था 7 जुलाई को दसमत खोल के उसके घर गांव वापस आ जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान महामंत्री नवीन सिंह संगठन मंत्री दया शंकर पांडे श्री पाठक जी मीडिया सेल के पंकज सिंह चौहान सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित आदिवासी दसमत कोल के घर पहुंच कर पहले उनका हालचाल जाना जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने दसमत कौन से हाथ जोड़कर उनसे उनका गंगाजल से शुद्धीकरण करने की अनुमति मांगी दसमत कॉल और उनकी पत्नी के अनुमति देने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने गंगाजल से पीड़ित आदिवासी दसमत कोल खोल का शुद्धीकरण किया इस दौरान वह कहते सुने गए कि आपके चेहरे पर पेशाब करके आपको अपमानित किया गया है लेकिन लोग आपके पास होते हैं आपके चेहरे को किसी ने नहीं धोया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने गंगाजल से दसमत का शुद्धिकरण करने के बाद पीड़ित आदिवासी दसमत कोल का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया इसके साथी उन्होंने दसमत कोल को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके हर संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी कांग्रेस पार्टी उनके सुख दुख की चिंता करेंगी दसमत कोल का गंगाजल से शुद्धिकरण करने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने मीडिया को इस सारे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजनीति के लिए दसमत कोल के पांव धोए गए और पांव धोने से किया गया अपमान भुलाया नहीं जा सकता। भोपाल से वापस लौटे दसमत कोल ने इस दौरान मौके पर मौजूद मीडिया को अपनी भोपाल यात्रा के संबंध में जानकारी दी और कहा कि मुख्यमंत्री ने उनका सम्मान किया है आगे दसमत ने मिडिया को बताया की यह घटना बहुत पुरानी है। भोपाल से लौटे दसमत कोल के घर इन दिनों लोगों का तांता लगा हुआ है दसमत कोल का घर मंदिर या तीर्थ स्थल बन चुका है जहां पर लोग आने और जाने वालों की कतार लगी हुई है दसमत की सुरक्षा के लिए दर्जनों पुलिसकर्मी उसके घर के बाहर तैनात है यह सब देखकर पूरा गांव हैरान है की एक इतनी पुरानी घटना के वायरल होने के बाद बाद दसमत कोल की जिंदगी में कितना बड़ा बदलाव आ गया।-

News TOP Footer