शिवराज सिंह घोषणा वीर हजारों घोषणा नहीं हुई पूरी,चुनावी वर्ष में कर रहे हैं झूठी घोषणाएं कहा ज्ञान सिंह ने

0 414
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश की शिवराज कैबिनेट द्वारा सीधी जिले में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृत प्रदान किए जाने के बाद सीधी जिले के सांसद विधायक और बीजेपी के अध्यक्ष द्वारा जिस तरह से उसका श्रेय लेने की होड़ मच गई उसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने एक विज्ञप्ति जारी करके अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा किचुनाव नजदीक आते ही प्रदेश के घोषणा वीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी है वह लगातार घोषणाएं पर घोषणाएं करते जा रहे हैं पूर्व में उनकी की हुई हजारों घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हुई सिंगरौली जिले सहित विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी लेकिन आज तक वह घोषणाएं पूरी नहीं हुई वहां शिलान्यास का पत्थर तक नहीं रखा गया चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आम जनता को बरगलाने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन उनकी कोई भी घोषणा पूरी होने वाली नहीं है विगत 18 वर्षों में मुख्यमंत्री घोषणावीर शिवराज सिंह ने 25,000 से अधिक घोषणाएं की हैं जिसमें से 500 घोषणाएं भी आज तक पूरी नहीं हुई चाहे वह सीधी अस्पताल को 500 बिस्तर करने का रहा हो चाहे मझौली में 200 बिस्तर का हॉस्पिटल खोलने का रहा हो चाहे वह चुरहट हॉस्पिटल 200 तरह करने का रहा हो, सीधी से सिंगरौली रोड पिछले 10 वर्षों से निर्माणाधीन है लेकिन आज तक नहीं बन सकी जबकि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने उस रोड का छह बार शिलान्यास किया अमिलिया बहरी पुल का निर्माण विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन है पुरानी पुल टूट गई आवागमन बंद हो गया लेकिन नई पुल का आज तक निर्माण नहीं हो पाया खड़वड़ा में बनने वाले पुल का शिलान्यास 5 या 6 बार हो चुका है लेकिन उसमें अभी तक कोई कार्य नहीं लग पाया सीधी में लॉ कॉलेज खोलने की घोषणा रही सीधी में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की घोषणा हुई सीधी में कन्याओं के लिए नवीन कॉलेज खोलने की घोषणा हुई, मड़वास और सेमरिया में थाना खोलने की घोषणा पिछले 5 वर्षों से लंबित पड़ी हुई लेकिन आज तक शिवराज सिंह की की हुई कोई भी घोषणा पूरी नहीं हुई सीधी शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की गई लेकिन सीधी शहर में विकास का एक भी पत्थर भाजपा द्वारा नहीं लगाया गया इस प्रकार की विभिन्न घोषणाएं पूर्व में उन्होंने की है पर आज तक एक भी घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ शिवराज सिंह सार्वजनिक मंच पर खड़े होकर अपनी सारी घोषणाओं का चिट्ठा लेकर पढ़कर सुना दे और यह बता दें कि उन्होंने कितनी घोषणाएं पूरी की है तो सारा सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा सीधी जिले की हितैषी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है यहां के विकास की नींव में एक एक पत्थर कांग्रेस के नाम का लगा हुआ है और आने वाले समय में कांग्रेस ही सीधी जिले का विकास कर सकती।

News TOP Footer