झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कांग्रेस ने आयोजित किया नारी सम्मान समारोह

सीधी धर्मेंद : शौर्य व स्वाभिमान के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा ग्राम बरहाई में नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित जनों ने महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान को याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास में जब-जब वीरांगनाओं का जिक्र किया जाएगा, महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता और पराक्रम हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के रूप में उनके शौर्य की याद दिलाता है झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर नारी शक्तियों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर नारी शक्तियों को प्रणाम करता हूं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश सिंह चौहान रिंकू,महामंत्री नवीन सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुंदरलाल सिंह,सरपंच बरहाई अशोक पनिका,सहित ब्लॉक कांग्रेस बरमबाबा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं मातृ शक्तियों उपस्थित रही।
