सीधी जिले में घर घर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर लोगों को रोजगार देकर उनका शोषण करने बाली फैली हुई है कई कंपनियां

0 221
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में घर घर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर लोगों को रोजगार देकर उनके शोषण करने बाली कई कंपनियां फैली हुई है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली युवक-युवतियों को घर घर जाकर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर रोजगार देते हैं और काम कराने के नाम पर ना तो उन्हें वेतन देते हैं और ना ही गुजारा भत्ता उल्टा उनसे नौकरी देने के नाम पर हजारों रुपए लूट लिए जाते हैं ऐसा ही एक मामला जिला कोतवाली 18 जून को सामने आया जब आवेदक उर्मिला बैगा पिता समय लाल बैगा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम करौंदिया चौकी सेमरिया थाना चुरहट की रहने वाली युवती ने जिला कोतवाली पहुंचकर आवेदन देकर आरोप लगाया कि एक कंपनी ने उसे सेल्समैन की नौकरी देकर 3 महीने तक उसका शोषण किया और अब वह जब काम छोड़ना चाहती है तो उस पर झूठा चोरी का आरोप लगाकर उसका मोबाइल भी छीन लिए हैं शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को थाने बुला लिया लेकिन आरोपी उल्टा फरियादी पर चोरी का आरोप लगाने लगे मामले की जानकारी इंडिया न्यूज़ को तो उसने फरियादी से पूरी जानकारी प्राप्त की फरियादी ने आरोप लगाया कि काम नहीं करना चाहती तो आरोपित कंपनी और लोग उस पर चोरी का इल्जाम लगा रहे हैं और उसका शोषण किए हैं उसे वेतन भी नहीं दिए हैं एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस मामले को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के संज्ञान में भी डाला है जिस पर उन्होंने कार्यवाही की बात कही है ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को ऐसे रोजगार देने वाले लोगों से सजग रहना चाहिए जो उनसे घर-घर जाकर प्रोडक्ट बेचने और 5 मेंबर या 10 मेंबर बनाने का प्रलोभन देकर उन्हें अच्छी रकम देने की बात करते हैं लेकिन बाद में वह उनका शोषण करते हैं और उन्हें छलावा और ठगी के अलावा कुछ भी नहीं मिलता।

News TOP Footer