जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न हुई कई प्रस्ताव लाए गए

0 341
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 16 जून को जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक सभा के अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह की अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमान सिंह जिला पंचायत के सीईओ और जिला पंचायत समिति के सचिव राहुल नामदेव धोटे और जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में रखे गए एजेंडे पर चर्चा विस्तार से चर्चा की गई बैठक में एजेंडे में रखे गए जिला पंचायत सीधी और बहरी में बनी हुई दुकानों की नीलामी और आवंटन को लेकर समीक्षा की गई बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत चल रहे परियोजना में ग्राम बार समीक्षा की गई मनरेगा योजना अंतर्गत 2021-22 में आय व्यय एवं सामग्री भुगतान की भी समीक्षा की गई बैठक के दौरान निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की गई बैठक के दौरान जिला पंचायत के सदस्यों ने अपने क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए जिन पर सकारात्मक चर्चा हुई बैठक में जिला पंचायत के सदस्य राहुल पटेल सरस्वती बहेलिया मनोज सिंह छोटू पयासी हीराबाई सिंह श्रीमती श्रद्धा देवेंद्र सिंह केडी साकेत सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल नामदेव धोटे ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी इस दौरान राहुल नामदेव धोटे ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer