कोतवाली पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब और बुलेरो वाहन के साथ आरोपी को पकड़ा

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सतीश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 120 लीटर अवैध शराब मय परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त करते हुये एक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया की रात्रि गस्त के दौरान थाना कोतवाली सीधी को मुखविर से सूचना मिली की कुछ लोग बुलेरो वाहन से अवैध रूप से शराब तस्करी करते हुये पटपरा तरफ से सीधी आ रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर एक टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान पर पटपरा तरफ रवाना किया गया रामजानकी मंदिर के पास पहुचकर देखा गया की एक सफेद कलर की बुलेरो वाहन तेजी से सीधी तरफ आ रही है जिस पर संदेह के आधार पर घेराबंदी कर बुलेरो वाहन को रुकवा कर चालक का नाम पता पूछा तो अपना नाम राजकुमार कुशवाहा पिता बुद्धराज कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी व बगल मे वठे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम सतोष कोल पिता मंगल कोल उम्र 37 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी का होना बताया बाद वाहन क्र एमपी 20 ई 7797 की तलाशी ली गई जो बुलेरो वाहन के डिग्गी व बीच मे अवैध रूप से भरी हुई शराब होना पायी गई जो मौके से पहचान व गिनती पंचनामा तैयार किया गया जो किंगफिसर वियर 12 पेटी प्रत्येक पेटी 12 नग वियर प्रत्येक वियर कीमती प्रत्येक वाटल 205 रू कुल 144 शीशी मात्रा 93.06 लीटर कुल कीमती 29520/- तथा 03 पेटी देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक पेटी मे 50 पाव प्रत्येक पाव कीमती 65 रू मात्रा 27 लीटर कुल कीमती 9750 रू/- को कुल मात्रा 120.6 लीटर पाया गया। उक्त मशरूका के बारे मे चालक व उसके साथी से पूछताछ की गई तो बताया उक्त शराब रविन्द्र जायसवाल के यहा से लेकर आये थे और अवैध रूप से बेचने सीधी तरफ जा रहे थे बाद उक्त मशरूका के सबंध मे वैद्य कागजात चाहे गये जो न होना बताया। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से अपराध कायम कर 120 लीटर अवैध शराब कीमती 39270 रुपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन कीमती 6 लाख रू कुल कीमती 6 लाख 40 हजार रूपये को मौके से जप्त किया जाकर। आरोपीगण 1. राजकुमार कुशवाहा पिता बुद्धराज कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी 2. संतोष कोल पिता मंगल कोल उम्र 37 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी को मौके से गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
