सीधी विधानसभा के सभी ब्लॉकों में नारी सम्मान योजना संबंध में कांग्रेस की आवश्यक बैठक संपन्न हुई

0 439
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी विधानसभा के सीधी शहर कुचवाही बरमबाबा सेमरिया ब्लॉक में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भराने को गति देने एवं बूथ स्तर तक योजना को ले जाने के संबंध में तैयारी बैठक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त जिला प्रभारी श्री बृजभूषण शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी ब्लाक अंतर्गत पदाधिकारी एवं बीएलए मौजूद रहे जिन्हें बूथ स्तर पर प्रत्येक घर में महिलाओं से नारी सम्मान योजना का फॉर्म भराने एवं उन्हें कांग्रेस की महत्वकांक्षी घोषणा जिसमें हर महिला को 15 सौ रुपए प्रतिमाह यानी ₹18000 सालाना देने के साथ गैस सिलेंडर ₹500 में उपलब्ध कराने को लेकर घर घर पहुंच कर हर महिला तक यह संदेश पहुंचाने के संबंध में निर्देशित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है हम अपने दिए प्रत्येक वचन को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और कांग्रेस द्वारा दिया गया प्रत्येक वचन हर हाल में पूरा होगा आप सबको मैं विश्वास दिलाता हूं। बीएलए साथियों को निर्देशित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि आप सब अपने बूथ पर प्रत्येक घर में जाकर सभी महिलाओं को कांग्रेस की इस घोषणा की जानकारी विधिवत रूप से दें साथ ही फॉर्म भराने का कार्य किया जाए और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर पर मिस कॉल कर प्रक्रिया पूरी की जाए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी सभी साथियों को इस योजना के फॉर्म घर.घर जाकर के प्रत्येक महिला से भरवाने हैं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जवाबदारी है क्योंकि वह अपने बूथ पर प्रत्येक घर से जुड़े होते हैं इसलिए उन्हें घर घर जाकर इस फॉर्म को भरवाना है और महिलाओं को इस योजना की जानकारी देनी है जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि हर किसान का कर्जा माफ 100 यूनिट तक बिजली फ्री आगे की 200 यूनिट के दाम आधे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ आदि अन्य घोषणाओं की भी जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने की जवाबदारी बीएलए साथियों की है।

News TOP Footer