मझौली में जमीन खरीदी विवाद में हुई थी बर्तन फेकने की घटना, एसपी से कहा विनोद सिंह चंदेल ने

0 432
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत दिनों नगर परिषद मझौली जिला सीधी के वॉर्ड क्रमांक 4 निवासी पुरुषोत्तम गुप्ता के दूकान का सामान फेकने का विडिओ वायरल हुआ था जिसकी निंदा हो रही थी पुलिस ने इस मामले में 3 लोगो पर मामला भी दर्ज किया था पुलिस द्वारा 3 लोगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के बाद 30 मई को विरोधी पक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वायरल वीडियो और पूरे मामले की सच्चाई कि जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा से फरियाद की और उन्हें बताया कि उन्होंने पुरुषोत्तम गुप्ता के परिवार के सदस्य से जमीन खरीदी है जिसके विवाद के चलते पुरुषोत्तम गुप्ता द्वारा हम लोगों के ऊपर बर्तन फेंक कर उत्तेजित किया गया जिसके बाद हम लोगों ने भी बाहर फेंके हुए बर्तनों को अंदर की तरफ फेंका लेकिन उसे गुंडागिरी और दादागिरी कहकर प्रचारित किया गया जबकि असल मामला मकान के विवाद का है इस संबंध में हम लोगों ने पूर्व में भी मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने समझा.बुझाकर मामला शांत कर दिया था लेकिन पुरषोत्तम गुप्ता ने पुलिस की मौजूदगी में इस तरह से उकसावे की कार्रवाई की थी जिसके बाद यह घटना घट गई जिले के पुलिस अधीक्षक को अपनी फरियाद करने के बाद विनोद सिंह चंदेल पिता हनुमान सिंह चंदेल निवासी मझौली ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैंने चेक के माध्यम से उक्त मकान के खरीदने का भुगतान भी किया हुआ है लेकिन पुरुषोत्तम गुप्ता मेरे खरीदे गए मकान पर अपना दावा करता है और विवाद करता है। 30 माई को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंच कर पुरुषोत्तम गुप्ता के विरोधी पक्ष विनोद सिंह चंदेल ने जिले के पुलिस अधीक्षक को उक्त मामले से अवगत कराने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ बताया पुरे मामले की जानकारी दी और बताय की असल मामला मकान के विवाद का है जिसे दूसरा रंग दिया जा रहा है। मझौली में दुकान में तोड़फोड़ करने और बर्तन फेंकने के मामले की शिकायत अब दोनों ही पक्षों द्वारा की जा रही है अब देखना है पुलिस की जांच पड़ताल के बाद क्या मामला निकल कर आता है और कौन दोषी है और कौन गुनहगार है।

News TOP Footer