कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुये 180 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरफ की जब्त आरोपी फरार हुआ

सीधी धर्मेंद : पुलिस कप्तान सीधी डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते 180 शीशी नशीली कफ सिरफ जब्त की गई है। बताया गया की देहात भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई की अमहा में अखाड़ा के पास तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स सिरफ़ विक्रय हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर थाना प्रभारी योगेश मिश्रा के द्वारा टीम गठित कर रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये जगह पर रेड कार्यवाही की गई जो पुलिस को देखकर संदेही सफेद रंग के बोरी में रखे सामान को मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया जो मौके से एक सफेद रंग के बोरी में 180 शीशी आनरेक्स कफ सिरफ मिली जो जब्त किया गया फरार आरोपी का उक्त कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 एवं 5/13 ड्रम्स कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पाये जाने पर अपराध कायम कर 180 नग अवैध कोरेक्स कीमती लगभग 27000 हजार रूपये को जब्त किया गया।
