मझौली में बेखौफ तत्वो के दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से तांडव करने का वीडियो वायरल हुआ

सीधी जिले के कुछ ऐसे थाने भी है जहां पर आज भी फिल्मी स्टाइल में गुंडे और मवाली कमजोर और असहाय लोगों पर जुल्म करते हैं और पुलिस तमाशबीन बनी रहती है और कार्यवाही भी महज खानापूर्ति की करती है ऐसी ही एक घटना सामने आई है जो मझौली थाने के मझौली बाजार की बताई जा रही है जिसमें कई बेखौफ तत्वो के दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से तांडव करने का वीडियो वायरल हो रहा है एन टीवी इंडिया न्यूज़ को सूत्रों ने बताया कि नगर परिषद मझौली जिला सीधी के वार्ड क्रमांक 4 निवासी पुरुषोत्तम गुप्ता के घर में घुसकर कई असामाजिक तत्वों ने दिनदहाड़े उनकी पत्नी बच्चों और भाइयों के साथ मारपीट की इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों ने दुकान का पूरा सामान भी नष्ट कर दिया वायरल वीडियो में असामाजिक तत्व दुकान को तहस-नहस करते हुए साफ दिखाई देते हैं फरियादियों ने मझौली थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट लिखाई लेकिन घटना दिनांक से दो-तीन दिन तक पुलिस ने एफ आई आर दर्ज नहीं की जिसके बाद एसडीएम सुरेश अग्रवाल के निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा मामूली धाराओं में सिर्फ 3 लोगों का नाम दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी भी नहीं हुई है जिससे पूरे मझौली नगर क्षेत्र में असंतोष व्याप्त है अब देखना है कि जिले के पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा इस तरह की घटना के सामने आने के बाद असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए किस तरह के कदम उठाते हैं यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के असामाजिक तत्वों पर कड़ाई से अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में पुलिस की छवि खराब होगी।
