सड़क दुर्घटना में गई एक युवक की जान एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ

0 162
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 मई को जिला कोतवाली अंतर्गत ग्राम उपनी में हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया गया कि बाइक सवार दो युवकों को वहां से गुजर रही एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही युवक पंकज सिंह पिता मकरध्वज सिंह निवासी ग्राम खैरा तहसील बहरी की मौत हो गई जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठे युवक विकास सिंह पुत्र आनंद बहादुर सिंह चंदेल को गंभीर चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया है घटना के बात पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाया जहां उसका पीएम किया गया वहीं घायल युवक रीवा के लिए रिफर हो गया बताया गया कि दुर्घटना करने वाली पिक अप जिसका नंबर एमपी 53 जीए 2197 है जो ग्राम कुछवाही निवासी सुदर्शन गुप्ता की बताई जा रही है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

News TOP Footer