थाना भुइमाड के ग्राम हर्रई में जन चेतना शिविर का किया गया आयोजन

सीधी धर्मेंद : 20 अप्रैल को सीधी जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक डाँ. रविंद्र वर्मा ने भुईमाड़़ थाना पहुंचे जहां पर उन्होंने थाना निरीक्षण करने के बाद थाना इलाके के वनांचल क्षेत्र हर्रई पहुंचकर बच्चों को कपडे़,चप्पल, मिठाई, चाकलेट,पढाई करने के लिए उपयोगी चीजें तो वहीं महिलाओं के लिए साड़ी का वितरण किये, इस दौरान एसपी ने कहा कि आप सभी लोग अपने बच्चों को पढाई कराये क्योंकि शिक्षा जीवन में पहुंच जरूरी है, जिसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोगों को पुलिस से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं हैं, पेशा एक्ट आप सभी के लिए ही है उसके बारें भी बताया गया,तो वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने कहा कि अगर आपके क्षेत्र में कोई सूखखोरी या झाड़फूंक करता हैं तो आप तत्काल पुलिस को सूचना दे,अंधविश्वास के चक्कर में ना पडे दवा कराये, वहीं बच्चों को समझाते हुए कहा अगर आपके क्षेत्र में कोई फेरी बाला आता है और बच्चों को चाकलेट मिठाई का लालच देकर कहीं ले जाता हैं तो आप लोग उनके साथ बिल्कुल भी ना जाये, इसके साथ ही एसपी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए पूछा कि आप लोगों को पुलिस परेशान तो नहीं करती तो ग्रामीणों ने कहा कि बिल्कुल नहीं साथ ही उन्होंने ने भी कहा कि जब भुईमाड़़ थाना में आकाश सिंह राजपूत थाना प्रभारी आयेंगे हैं तब से क्षेत्र में और भी शांति हैं, इस आयोजन का नाम जन चेतना शिविर दिया गया था,थाना आजाक द्वारा, आपको बता दें कि इस मौके पर एसपी डाँ. रविंद्र वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, एसडीओ कुशमी रोशनी सिंह ठाकुर,डीएसपी अजाक सीधी सच्चिदानंद प्रसाद, थाना प्रभारी आजाक अरूण मिश्रा, थाना प्रभारी भुईमाड़़ आकाश सिंह राजपूत,सरपंच अमरोला पर्वती सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
