पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार 05 सौ रूपये का इनाम घोषित किया

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार 05 सौ रूपये का इनाम घोषित किया है उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। पुलिस अधीक्षक डा वर्मा ने बताया कि ग्राम वार्ड 11 थाना गोविन्दगंज जिला पूर्वी चम्पारण राज्य बिहार के सुधांशु पाण्डेय पिता मृत्यूंजय पाण्डेय की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये, ग्राम जौरोधा थाना कोतवाली जिला सीधी के राजेश विश्वकर्मा पिता चित्रसेन विश्वकर्मा की गिरफ्तारी पर 25 सौ रूपये, ग्राम चिलरी कला थाना कमर्जी जिला सीधी के अशोक कोरी पिता मोतीलाल कोरी की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये, ग्राम सैरपुर थाना कोतवाली जिला सीधी के धीरज वर्मा उर्फ अतुल पिता नेता रजक की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, ग्राम मवई थाना चुरहट जिला सीधी के विकास कोल पिता बहादुर कोल की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत अपराध क्र. 01/23 धारा 363 के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये, थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत अपराध क्र. 477/22 धारा 363 के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये, थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत अपराध क्र. 1046/22 धारा 454, 380 के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 01 हजार रूपये, थाना मझौली अंतर्गत अपराध क्र. 254/23 धारा 363 के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, थाना अमिलिया अंतर्गत अपराध क्र. 527/22 धारा 380, 295, 295ए के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, थाना अमिलिया अंतर्गत अपराध क्र. 119/23 धारा 380 के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत अपराध क्र. 254/23 धारा 363 के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये, थाना मझौली अंतर्गत अपराध क्र. 213/23 धारा 363 के अज्ञात फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है i
