फसल कटवाने उल्टा फरियादियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में एसपी को ज्ञापन सौंपा

0 51
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला पंचायत सीधी के जिला पंचायत सदस्य कृष्णदास साकेत ने सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक रवीन्द वर्मा से मिलकर उन्हें जिले में पदस्थापना की शुभकामनाएं दी मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सदस्य कृष्णदास साकेत ने विगत दिनों गोरियरा बांध में सिंचाई योजना एवं क्षेत्र से खाली प्लाट की बोई गई फसल कटवाने और उल्टा फसल बोने वाले फरियादियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गोरीयरा में सिंचाई योजना के तहत खाली प्लाट में आवंटित भूमि में गेहूं की फसल जिन लोगों को शासन प्रशासन द्वारा भूमि आवंटन किया गया था बोई थी उन लोगों की फसल 4 अप्रैल को प्रशासन द्वारा कटवा लिया गया एवं सभी सात व्यक्तियों के खिलाफ जबरदस्ती मुकदमा कायम कर दिया गया और फसल भी प्रशासनिक अधिकारी और सिंचाई विभाग के एसडीओ पुलिस प्रशासन के टीआई उठा ले गए। केडी साकेत ने जिले के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पुलिस द्वारा निरपराध लोगों पर दर्ज किए मुकदमे को वापस करने की मांग की है ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी मौजूद थे।

News TOP Footer