भाजपा जिलाध्यक्ष ने पटपरा मण्डल के कमर्जी शक्तिकेंद्र की ली बैठक

0 129
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के 127 शक्ति केंद्रों पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न हुई।पटपरा मंडल के कमर्जी शक्ति केंद्र की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पंच परमेश्वर और त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश और देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। आज गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। किसी को पक्का मकान, निशुल्क दवाइयां, निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ गरीबों के कल्याण के लिए हजारों योजनाएं संचालित हैं। पंच परमेश्वर और त्रिदेव के पदाधिकारी, बूथ समितियां प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करावे।बैठक में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की जानकारी देना और पात्र महिलाओं के फॉर्म भरवाने हेतु चर्चा करना। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कल्याणकारी होगी। इस अवसर पर कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer