अमर प्रेम पैलेस में केसरवानी समाज का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

सीधी धर्मेंद : केसरवानी वैश्य नगर सभा सीधी कि कुछ दिन पूर्व गठित हुई कार्यकारिणी का बीते रविवार अमर प्रेम पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें केसरवानी नगर सभा सीधी के अध्यक्ष विजय गुप्ता के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों ने समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्र मोहन गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता और अध्यक्षता बालाप्रसाद गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि में लालचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्षगण प्रेमचंद गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, सुरेश गुप्ता एवं भोला प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (देवसर), रवि केसरी, घनश्याम दास गुप्ता, ज्ञानदत्त गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता एवं राकेश गुप्ता व अन्य वरिष्ठगण शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई एवं अतिथियों के आगमन पर स्वागत गीत व माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई उसके बाद प्रमुख अतिथियों द्वारा समाज के सदस्यों को संबोधित किया गया व स्मृति चिन्ह देकर सभी अतिथियों का आभार महामंत्री सतीश गुप्ता द्वारा प्रकट किया गया व कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता द्वारा किया गया।
