मित्र अडानी को बचाने भाजपा लोकतंत्र का गला घोट रही कहा अजय सिंह राहुल ने

सीधी धर्मेंद : 31 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय अजय सिंह राहुल भैया की विशेष उपस्थिति एवं जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई, राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त होने को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के ऊपर सीधा और तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार डर गई है। यही कारण है कि उनको संसद में आने नहीं देना चाहती। सरकार के इशारे पर यह सब हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता की आवाज उठाने और संसद में अडाणी के कारनामो को उजागर करने पर भाजपा की केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता षडयंत्र पूर्वक अलोकतांत्रिक तरीके से रद्द कर दी है। यह देश के इतिहास में काला दिन है.पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ के द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि भाजपा अब झूठा हौवा खड़ा कर रही है कि श्री राहुल गांधी ने ओबीसी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी से एक सवाल किया था! ध्यान भटकाने का एक और बोगस हथकंडा! जो व्यक्ति एकता फैलाने के लिए “भारतजोड़ो यात्रा में 4000 किलोमीटर पैदल चल सकता है, वो कैसे एक समुदाय को निशाना बना सकता है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अन्य पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए पत्रकार वार्ता के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष से सवाल उठाया कि आपने कहा है कि देश से प्रजातंत्र खत्म हो रहा है क्या अब देश में चुनाव नहीं होंगे जिसका जवाब उन्होंने देते हुए कहा कि देश में जिस तरह से फैसले लिए जा रहे हैं वह काला अध्याय है आगे उन्होंने कहा की मैं यह नहीं जानता कि आने वाले समय में चुनाव होंगे या नहीं लेकिन देश के लिए यह काला दिन है।
