राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण कहा अजय सिंह राहुल ने

0 237
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने एक विग्यप्ति जारी करकेकहा है कि राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किया जाना दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र पर कुठाराघात है| उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के सच बोलने से डरती है और जिन लोगों ने देश को लूटा है उनका बचाव कर रही है| भाजपा को जिससे भी डर लगता है वो उसे रास्ते से हटाने की कोशिश में लग जाती है। राहुल गांधी के सवालों से डरी हुई भाजपा आज उन्हें लोकसभा से दूर करने में लगी हुई है। कांग्रेस भारत जोड़ने में लगी है और भाजपा भारत तोड़ने में। आज का दिन लोकतंत्र के लिए पीड़ा का दिन है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस पार्टी को दबाने की कोशिश हुई है तब तब कांग्रेस पहले से ज्यादा ताकतवर बन कर वापस लौटी है| इससे पहले भी जनता पार्टी शासन के दौरान स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी की भी लोकसभा की सदस्यता छीनी गई थी| उसके बाद 1980 में जनता ने फिर से कांग्रेस पार्टी को जनादेश देकर सता सौंपी थी अजय सिंह ने कहा कि एक एक कांग्रेस जन श्री राहुल गांधी के साथ खड़ा है| कांग्रेस भाजपा की हर साजिश का जोरदार तरीके से मुकाबला करेगी और लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ होने वाले षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे।

News TOP Footer