विद्युत समस्या को लेके अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सिहावल विधायक की सभी मांगे मानी गई

सीधी धर्मेंद : परीक्षा काल में छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं ओर विद्युत मंडल पूरे गांव की बिजली काट रहे हैं,इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है सिहावल विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों की बिजली काट दी गई जिसको लेकर 23 मार्च से अधीक्षण यंत्री, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल सीधी के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना सुरु किया गया था धरना के प्रथम दिवस दोपहर बाद एसडीएम सीधी नीलेश शर्मा अधीक्षण यंत्री श्री तिवारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर सिहावल विधायक से उनकी मांगों की जानकारी ली जिसके बाद उन्होंने कई मांगों का मौके पर निराकरण कर दिया लेकिन कई गांवों की विद्युत व्यवस्था को बहाल करने के लिए उनसे दूसरे दिन का समय मांगा जिसके बाद सिहावल विधायक ने कहा कि जब तक सभी गांव की बिजली नहीं चालू होगी उनका धरना जारी रहेगा सिहावल विधायक के नेतृत्व में जनता की समस्याओं के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता धरना स्थल पर जमे रहे इस दौरान पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर रात्रि में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपितामहात्मागांधी जी के भजन “रघुपति राघव राजा राम” गीत एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर शिवराज सिंह सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई।अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने सभी साथियों के साथ रात्रि का भोजन किया। सीधी, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में बिजली की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है। धरना स्थल पर सुबह से ही ग्रामीण जन सैकड़ों की संख्या में किसान एवं आमजन धरना स्थल पर आकर प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की धरना स्थल पर सुबह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान कांग्रेस पार्टी के महामंत्री नवीन सिंह सहित अन्य कई कांग्रेस पदाधिकारी धरने में शामिल हुए इस दौरान कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने विद्युत विभाग के कारनामों और भ्रष्टाचार की पोल खोली। अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन मीडिया ने धरने पर बैठे नेताओं की मांगों के संबंध में अधीक्षण यंत्री इंजीनियर एस पी तिवारी से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि सिहावल और बाहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए की वसूली बकाया है जिसको लेकर विद्युत विच्छेदन किया गया है इसके साथ ही उन्होंने कहा के धरने पर बैठे लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार है इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे जनता की समस्या उठाई के विद्युत विभाग द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के यहां जाकर देवरिया ओवरलोड के प्रकरण बनाने का धंधा शुरू कर दिया गया है जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के घरों में उपकरण है जिसके आधार पर लोड बनाया जा रहा है अधीक्षण यंत्री का जवाब कितना सही है इसका फैसला जनता को ही करना चाहिए। इधर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन किसानों एवं आमजन को परेशान करना बंद नहीं किया,तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा तथा कलेक्टर कार्यालय सीधी का घेराव होगा।कार्यकर्ताओं को अपना उद्बोधन देने के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मीडिया के समक्ष भी अपनी बात रखी इस दौरान उन्होंने मीडिया के पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। मीडिया से चर्चा के बाद मौके पर एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल को उनकी मांगों को पूरा किए जाने की जानकारी दी जिसकी पुष्टि करने के बाद सिहावल विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा सौंपा गया ज्ञापन में सिहावल विधानसभा से सीधी जिले की विद्युत अव्यवस्थाओं से संबंधित तथ्य उल्लेखित धरना समापन के बाद सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और आम जनों का आभार व्यक्त किया।
