सोन घड़ियाल क्षेत्र में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन को लेकर जनपद पंचायत सिहावल के 6 सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के सिहावल क्षेत्र के सोन घड़ियाल क्षेत्र जोगदहा सर्किल में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायत लेकर 15 मार्च को जनपद पंचायत सिहावल के छः सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को ज्ञापन देकर अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध गुहार लगाई है जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को सौंपे गये ज्ञापन में जनपद सदस्यों ने कहा है कि सिहावल सोन नदी में अवैध रेत का उत्खनन जोरों से किया जा रहा है गेरुआ, सिलवार, बमुरी, खड़बड़ा, में आए दिन सैकड़ों ट्राली रेत अवैध रूप से निकाला जा रहा है जिसकी खबर अखबार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी प्रकाशित हो रही है लेकिन कोई कार्यवाही ना होने से माफियाओं के हौसले बुलंद है सभी जनपद सदस्यों ने मांग की है कि उक्त अवैध उत्खनन रेप परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें उक्त स्थलों से तत्काल हटाया जाए। जिले के कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद जनपद सदस्यों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी सौंपी गई मांगों की जानकारी दी और कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र से हो रही अवैध रेत निकासी पर जिम्मेदार तैनात अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं जिन पर कार्यवाही होनी चाहिए आगे जनपद सदस्यों ने बताया कि जिले के कलेक्टर ने उन्हें जल्द ही कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

News TOP Footer