चोभरा गाँव पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह बस दुर्घटना पीड़ित आदिवासी भाई बहनों का छलका दर्द

0 145
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में मोहनिया टनल के पास विगत 24 फरवरी को हुई बस दुर्घटना में सीधी जिले के डेढ़ दर्जन लोगो की मौत हो गई जीने ज्यादातर आदिवासी है घटना में आधा सैकड़ा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है उक्त घटना से सीधी जिला ही नहीं पूरा प्रदेश दहल गया सतना से आदिवासी महाकुंभ से लौट रहे आदिवासी भाई बहनों के साथ जब उक्त भीषण दुर्घटना घटी उस दौरान सीधी जिले के पूर्व विधायक और मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल रायपुर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस महाअधिवेशन में शामिल थे घटना की जानकारी मिलते हैं उन्होंने तत्काल ट्वीट करके अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी और शासन प्रशासन से तत्काल मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और घायलों का इलाज कराने की अपील की थी। कांग्रेस महा अधिवेशन से लौटते ही 27 फरवरी को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल चुरहट विधानसभा के रीवा सीधी टनल में हुई दुर्घटना के मृतकों और घायलों के घर रामपुर नैकिन के चोभरा गाँव पहुंचे जहा 8 लोगो की मौत हुई है यहाँ पूरे गांव में आदिवासियों की मौत का मातम छाया है। दुःख और मातम की घडी में मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को अपने बीच देखकर चोभरा गाँव के पीड़ित आदिवासी भाई बहनों का दर्द छलक पड़ा और वो उन्हें अपने लोगो को खोने की रो रो कर पूरी घटना बताई। इस दौरान अजय सिंह राहुल को अपने बीच देखकर पीड़ित आदिवासी महिलाएं फूट फूट कर रोई जिसे देख सुन कर अजय सिंह राहुल भी भावुक दिखे, रुंधे गले से अजय सिंह ने पीड़ित आदिवासी महिला को सिर्फ इतना कहा अपने आप को संभालिए। चोभरा गाँव में कांग्रेसग नेता अजय सिंह प्रत्येक मृतक और घायलों के घर जाकर उनका दुःख दर्द सुना और उन्हें ढाढ़स बधाया इस दौरान कई पीड़ितों ने उन्हें बताय की अब उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है उनके पास दवा के पैसे भी नहीं है। इस दौरान गाँव में कवरेज करने पहुंची मिडिया को भी गुस्साए पीड़ितों ने अपनी पीड़ा और समस्या बताई । रामपुर नैकिन के चोभरा गांव में मोहनिया टनल बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों से मिलने पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने भी पुरे घटनाक्रम पर मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दी इस दौरान उन्होंने शासन प्रशासन से कई सवाल उठाए और दोषियों पर कार्यवाही की बात भी की साथ ही उन्होंने मीडिया के द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer