व्यापारी संघ ने मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि लालचंद गुप्ता ने बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों से की मुलाकात

0 160
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : बीते शुक्रवार की रात सतना में आयोजित किए गए कोल महाकुंभ में जिले भर से प्रशासन द्वारा ले गए कोल समाज के व्यक्तियों के वापसी के समय मोहनिया टनल के पास हुई दुर्घटना में तीन बसों की भिड़ंत में जिले के बहुत से लोगों की मृत्यु हो गई एवं कई लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं ,जिनका उपचार कई अस्पतालों में चल रहा है, जो भी घटना में मृत हुए उनके आत्मा की शांति हेतु बीते शनिवार सीधी शहर के गांधी चौक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता के नेतृत्व में मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने में मुख्य रूप से महामंत्री भीम कामदार, दिलीप शितानी, अजय गुप्ता, विकास स्याल, श्याम गुप्ता, पंकज सिंह, सुजीत नामदेव, जितेंद्र वर्मा, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रतनीश सोनी, महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम, शिवशंकर गुप्ता, उदय गुप्ता, संदेश पैलाजानी, आशीष सोनी, अमित सिंह सेंगर, द्वारिका गुप्ता, आदित्य सोनी, राजेंद्र सेन, विष्णु कुशवाहा, सितांशु गुप्ता, रोहित गुप्ता, साहिल आहूजा एवं अन्य व्यापारी गण शामिल हुए। 26 फरवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता ने बीती रात जिला अस्पताल में पहुंचकर टनल के पास हुई दुर्घटना के घायल हुए व्यक्तियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं समस्याओं पर चर्चा कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रतनीश सोनी, युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सनी मोटवानी, सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता, शुभम गुप्ता मोनू, इंद्रमणि प्रसाद गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद थे।

News TOP Footer