सीएम के सभा स्थल लहिया में लाश लेकर सीएम से मिलने पहुंचे लोगो पर हुआ लाठी चार्ज

सीधी धर्मेंद : 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीधी जिले की चुरहट विधानसभा के ग्राम लहिया में विकास यात्रा कार्यक्रम में पहुंचना था सुबह 11:30 बजे तक जिले के कोने-कोने से जनता कार्यक्रम स्थल में पहुंच चुकी थी अचानक जिले के ग्राम बघऊ तहसील चुरहट के निवासी कमलेश पटेल पिता अमृतलाल पटेल जिनकी मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में 16 फरवरी को हो गई थी उनके शव को लेकर परिजन जांच की मांग और प्रदर्शन करते हुए सीएम के कार्यक्रम स्थल लहिया आ पहुंचे और सीएम से मिलने की मांग करते हुए कार्यक्रम स्थल में अंदर जाने की मांग करने लगे जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव परिजनों और उनके साथी सहयोगीयों को वहीं पर रोक दिया जिसके बाद परिजन और परिजनों के साथ आए अन्य ग्रामीण जन आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करने लगे। काफी देर नारेबाजी के बाद मौके पर तनाव बढ़ने लगा इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन शव को लेकर सीएम के कार्यक्रम स्थल में अंदर जाकर उनसे मिलने की बात करने लगे इस दौरान मृतक के परिजनों के साथ आए लोग काफी उत्तेजित हो गए और वह पुलिस के साथ धक्का- देकर नोकझोंक करते हुए सीएम के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे। मौके पर पुलिस ने उत्तेजित लोगो को अपनी तरफ से रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन धीरे-धीरे मृतक के परिजनों और उनके साथ आए समर्थकों का जोर बढ़ने लगा और पुलिस को धक्का लगाते हुए जबरिया कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे इस दौरान स्थिति को काफी बिगड़ते और तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया इस दौरान कई पुलिस वालो को पत्थर बाजी में चोटे भी आई लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान मामला शांत रहा और सीएम का आगमन हुआ और उनका कार्यक्रम चलने लगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यक्रम के समापन के बाद पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर मृतक कमलेश पटेल के परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आज हुई इस घटना से राजनीतिक पारा गरम हो गया है और लोगों की और राजनेताओं की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं और tvit आने लगी है मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सभा स्थल पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि वह इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं। जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने भी इस घटना की जांच करा कर दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान पहली बार अचानक हुई इस तरह की घटना ने शासन-प्रशासन और जनता के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं आने वाले समय में इस पर जमकर राजनीति भी देखने को मिलेगी लेकिन जो कुछ भी हुआ इसके लिए कौन जिम्मेदार है कौन दोषी है सीएम के कार्यक्रम स्थल को सबसे सुरक्षित माना जाता है वहां पर इस तरह की घटना होना अपने आप बड़ा प्रश्न चिन्ह है अब देखना है आने वाले दिनों में इस घटनाक्रम पर किस-किस तरह की प्रतिक्रिया और कार्यवाही देखने को मिलेंगी।
