लहिया ग्राम की विकास यात्रा में मुख्यमंत्री ने किया 385 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

0 111
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 17 फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीधी जिले की चुरहट विधानसभा के ग्राम लहिया में विकास यात्रा कार्यक्रम में पहुंचना था सुबह 11:30 बजे तक जिले के कोने-कोने से जनता कार्यक्रम स्थल में पहुंच चुकी थी  कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया और सीएम का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सहायता समूह के प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 385 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना काल के पीड़ित अनाथ बच्चों को से मुलाकात की और उन्हें प्यार दुलार किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन भी किया कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री का जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय और जिले के बीजेपी विधायक को और पदाधिकारियों ने स्वागत किया स्वागत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी प्राप्त होने पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कमलेश पटेल की असमय मृत्यु पर मंच से ही श्रद्धांजलि दी और उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कराने की भी निर्देश दिए विकास यात्रा कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने दिल की बात कहते हुए कहा कि माता बहनों और बेटियों का अभिनंदन करना एक सामाजिक क्रांति का शंखनाद है उन्होंने कहा कि माता एवं बहनें सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा जिससे देश और प्रदेश भी सशक्त होगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की इज्जत बढ़ाई है मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मातृशक्ति है और हमें अपनी माता बहनों और बेटियों का आदर करना चाहिए उनको उनके अधिकार देना चाहिए और सशक्त बनाना चाहिए मुख्यमंत्री ने बहनों से आव्हान किया कि वे लाडली बैंक सेना का गठन करें और सरकार द्वारा दिए जा रहे आर्थिक सहायता के लिए पंजीकृत करवाने में अपना योगदान करें कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभा में मौजूद जनसमूह को कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला विधायक ध्वनि कुमार सिंह टेकाम जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह गणमान्य नागरिक देव कुमार सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक कलेक्टर श्री साकेत मालवीय पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और जन समुदाय उपस्थित रहा कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कई हितग्राहियों को उनके हितलाभ वितरित किए।

News TOP Footer