सोन घड़ियाल विभाग ने हनुमानगढ़ सोन नदी से अवैध उत्खनन कर रहे 407 वाहन को पकड़ा

0 167
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : एक बड़ी खबर आई हैं सीधी जिले के चुरहट के ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ से जहा सोन नदी से अवैध उत्खनन कर रहे 407 वाहन को रात्रि कालीन गस्त के दौरान सोन घड़ियाल विभाग की टीम ने धर दबोचा है । चुरहट विधानसभा में ग्राम पंचायत हनुमानगढ़ से पिछले कई महीनों से अवैध उत्खनन की लगातार खबरें आ रही थी लेकिन कई बार वाहनों को पकड़े जाने के बावजूद राजनैतिक संरक्षण की वजह से उन्हें छोड़े जाने की भी खबरें लगातार आ रही थी जिससे स्थानीय रेत माफियाओं के हौसले काफी बुलंद थे और वे वेखौफ हो कर पूरी रात अवैध उत्खनन कर रहे थे। लेकिन एक बार फिर सोन घड़ियाल के अधिकारियों की सूझबूझ के कारण अवैध उत्खनन कर रहे 407 वाहन क्रमांक( MP 53GA 2245 ) को रात 2 बजे सोन नदी से अवैध उत्खनन करते पकड़ लिया गया। आपको बता दे की अवैध उत्खनन कर रहे हैं 407 वाहन क्रमांक MP 53 GA 2245 को सोन घड़ियाल ने सिटी कोतवाली को सुपुर्द कर दिया है। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सोन घड़ियाल अभ्यारण द्वारा पकड़े गए उक्त 407 वाहन के संबंध में अधिक जानकारी और की जा रही कार्यवाही के लिए विभाग के रेंजर योगेंद्र तिवारी से फोन पर संपर्क करना चाहा लेकिन कई बार फोन लगाने के बाद भी सोन घड़ियाल के रेंजर योगेंद्र तिवारी द्वारा फोन नहीं उठाया गया अब देखना है कि माफियाओं पर बड़े बड़े दावे करने वाले जिले के अधिकारी क्या इन रेत माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करते हैं या फिर किसी राजनेता के शिफारिस और संरक्षण में उक्त वाहन और माफिया को बचाते रहेंगे।

News TOP Footer