गांधी चौक की विकास यात्रा में बोले विधायक पंजा छाप भाजपाइयों ने योजना मे अड़ंगा लगाया

0 97
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 12 फरवरी को सीधी विधानसभा अंतर्गत नगर मण्डल में आयोजित विकास यात्रा के अंतर्गत विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने गुरुद्वारा में माथा टेका और फिर गांधी चौक पहुँच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित सीधी शहर में गांधी चौक में विकास यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने विकास यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी और कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित है या छूट गए हैं ऐसे लोगों को इस यात्रा में जोड़ा जा रहा है विकास यात्रा को संबोधित करते हुए सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है सीधी शहर के विकास को लेकर काफी प्रयासरत रही है और इस शहर को कई योजनाएं दी है उन्होंने कहा कि इस शहर में नल जल योजना हमारे कार्यकाल के दौरान ही स्वीकृत कराई गई है लेकिन कुछ पंजा छाप भाजपाइयों ने इसमें अड़ंगा लगाया जिससे इस कार्य में देरी हुई है लेकिन अब वह योजना भी जल्द ही प्रारंभ हो जाएगी विकास यात्रा के दौरान गांधी चौक में विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला ने नगर के कई वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

News TOP Footer