उमंग और उल्लास के साथ जिले के हर बूथ में सुनी गई प्रधानमंत्री के मन की बात

0 83
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 29 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में जिले के रिकॉर्ड 1036 बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और देखा गया। चुरहट मंडल में भाजपा प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी, सेमरिया मंडल के बूथ क्रमांक 84 में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, रामपुर नैकिन मंडल के बूथ क्रमांक 82 में भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीती पाठक, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम बूथ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि उमंग और उल्लास के साथ जिले के हर बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रसारण को सुना और देखा गया। प्रसारण को देखने और सुनने के पश्चात देश के स्वाभिमान के प्रगटीकरण का बोध होता है। देश निरंतर स्वावलंबन की ओर बढ़ रहा है। देश के नौनिहालों द्वारा दिए जा किए जा रहे शानदार और उल्लेखनीय कार्यक्रमों की जानकारी इस प्रसारण के माध्यम से मिलती है, जो हमें गौरवान्वित करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए प्रेरक प्रसंग हमारे लिए पाथेय साबित होंगे।

News TOP Footer