जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित की गई, बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहयोगी संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित रहे,बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान बूथ कमेटी के गठन एवं सेक्टर प्रभारियों के माध्यम से सेक्टर की गतिविधियों को संचालित करने को लेकर आवश्यक चर्चा की गई बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी तन्मयता और समर्पण भाव से पार्टी की गतिविधियों को संचालित करें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान घर-घर तक पहुंचे इसकी जवाबदारी प्रभारियों एवं पदाधिकारियों की है हमारे नेता राहुल गांधी पिछले 6 माह से भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में एकता अखंडता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं उसी भावना के साथ हम सबको जनमानस के बीच में पहुंचकर कांग्रेस के सिद्धांत और राहुल गांधी जी के संदेश को पहुंचाना है, उन्होंने आगे कहा कि 18 साल की भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन को बताना और कांग्रेस सरकार की जन हितैषी नीतियों को भी उन तक पहुंचाना पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे और आभार महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे ने व्यक्त किया,बैठक में सभी पदाधिकारी,सहयोगी संगठन के अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।
