पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने किया नवनिर्मित होटल रेस्टोरेंट * देवराज * का उद्घाटन

सीधी धर्मेंद : 22 जनवरी को सीधी शहर के दक्षिणी करौंदिया में नवनिर्मित होटल रेस्टोरेंट देवराज का उद्घाटन मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के द्वारा किया गया सीधी शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट, हाइटेक जिम, लॉजिंग, कॉन्फ्रेंस हॉल और बरात घर की बेहतर सुविधा होटल देवराज में उपलब्ध है। होटल देवभराज का उद्घाटन करने पहुंचे अजय सिंह राहुल का प्रतिष्ठान के संरक्षक और संचालक गोलर सिंह ने स्वागत किया। स्वागत के बाद अजय सिंह राहुल ने होटल देवराज का फीता काटकर उद्घाटन किया और होटल की सुविधाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद होटल देवराज के संचालकों ने अतिथियों का स्वागत किया स्वागत भाषण देते हुए सीधी जिले के अग्रणी व्यवसाई और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने अजय सिंह राहुल भैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका मार्गदर्शन और संरक्षण सदैव हमें हमारे सहयोगी प्रतिष्ठानों को मिलता रहे इस मौके पर अपना आशीर्वाद देते हुए अजय सिंह राहुल ने होटल के संचालक को नसीहत देते हुए कहा कि इस होटल में जो भी ग्राहक आए आप उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करें जिससे वह आपके सेवाओं की प्रशंसा अन्यत्र भी करें होटल के उद्घाटन अवसर पर जिले के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक समाजसेवी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद थे।
