व्यापारी संघ सीधी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ

सीधी धर्मेंद : 22 जनवरी को सीधी शहर के पार्किंग स्थल गांधी चौक में व्यापारी संघ सीधी के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी सह समितियां व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह भी मौजूद थे शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की। कार्यक्रम में व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद गुप्ता और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी सह समितियां व कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत अभिनंदन के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय प्रताप सिंह ने व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी सह समितियों व कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद अपना उद्बोधन देते हुए व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि इस जिले में बड़ा उद्योग व्यापार नहीं होने के कारण व्यापारी यहां का टूटा हुआ है इसके साथ ही अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कार्यक्रम में की गई व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्यक्रम में व्यापारियों के शामिल नहीं होने पर भी अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब व्यापारी संकट में होता है तो वह अपना प्रतिनिधि ढूंढता है और जब प्रतिनिधि को व्यापारियों की जरूरत होती है तो व्यापारी जरूरत पर नहीं पहुंचता आज उसकी कमी कार्यक्रम में दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में अपना अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था को 5 ट्रिलियन बनाने की जो बात की जा रही है उस तक पहुंचने में छोटे से छोटे और बड़े सभी व्यापारियों के योगदान के बिना संभव नहीं है इसीलिए व्यापारियों का बहुत बड़ा महत्व है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल ने कहा कि वक्ताओं ने कार्यक्रम में जिले में उद्योग धंधों के ना होने की जो पीड़ा व्यक्त की है मैं उससे सहमत हूं क्योंकि पीड़ा की वजह है सीधी जिले में विगत 8 से 9 वर्षों से व्यापारी रेलवे की राह देख रहा है लेकिन रेलवे अब तक नहीं पहुंची व्यापारी व्यापार करें भी तो परिवहन की लागत इतनी ज्यादा हो जाती है कि उसका व्यापार करना उसे ही महंगा पड़ रहा है कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह को उद्वेलित करते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि यदि राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह चाहे तो रेल इस जिले में 2 वर्ष में आ सकती है इसके लिए मैं मंच से उनसे आग्रह करता हूं कि वह अपने उच्च समितियों में पदस्थ होने का लाभ इस जिले को दें और पहल करके जल्द से जल्द रेल ले आए जिससे जिले में छोटे उद्योग और व्यापार में वृद्धि हो। कार्यक्रम के अंत में व्यापारी संघ द्वारा मुख्य अतिथि और कार्यक्रम के अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह दे कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारीओ के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
