नौढिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मानवेंद्र सिंह लल्लन ने भरा पर्चा

0 123
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पंचायत आम उप निर्बाचन वर्ष 2022 के लिए सीधी जिले में भी सरपंच और पंच पदों के निर्वाचन संपन्न कराए जा रहे हैं जिसके लिए नामांकन फॉर्म जमा करने बड़ी संख्या में उम्मीदवार सामने आ रहे हैं 21 दिसंबर को जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़ैनिया से अश्वनी कुमार सिंह परिहार ने सरपंच पद के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन फॉर्म जमा किया। वही जनपद सीधी की ग्राम पंचायत नौढिया में कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है 21 दिसंबर को नौढिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मानवेंद्र सिंह लल्लन ने गांव के पूर्व सरपंच और अपने आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन फॉर्म जमा किया नामांकन फॉर्म जमा करने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सरपंच पद के उम्मीदवार मानवेंद्र सिंह लल्लन से उनके चुनावी उद्देश की जानकारी चाहि जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और गांव के विकास के लिए वह चुनाव लड़ने के लिए सामने आए हैं आगे उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें गांव के पूर्व सरपंच और जनता का समर्थन प्राप्त है इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को गांव के पूर्व सरपंच ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि हमारे उन कामों को यह पूरा करेंगे जिनको हमने गांव के विकास के लिए सोच कर रखा था।

News TOP Footer