हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जन अभियान बनाएं कांग्रेस कार्यकर्ता कहा प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर ने

0 538
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 21 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक का आयोजन जवाहर कांग्रेस भवन में संपन्न हुआ,बैठक में 26 जनवरी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं बूथ स्तर तक उक्त आयोजन के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए उक्त आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में महापुरुषों के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ,मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे एवं आभार महामंत्री नवीन सिंह द्वारा किया गया, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी मुख्य अतिथि संजय कपूर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी 2023 से चलाने जा रही है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जन अभियान बनाएं कांग्रेसजन,हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश सह प्रभारी श्री कपूर ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान‘ कांग्रेस शुरू करेगी जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा. दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का संदेश पत्र लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें यात्रा का संदेश होगा तथा उसके साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ “आरोप पत्र” भी जुड़ा होगा.हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा. ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्राएं होंगी, जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां आयोजित होंगी कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जिला कांग्रेस कमेटी बूथ स्तर तक आयोजित करेगी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए कार्यक्रमनुसार आयोजन किए जाएंगे जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि जिले के कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत और इच्छाशक्ति के साथ काम करेगा हम इसे जन अभियान बनाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस की भागीदारी इस अभियान में हो सके। बैठक के खत्म होने के बाद एनटीवी इंडिया न्यूज़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के उद्देश्यों को लेकर चर्चा की चर्चा के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी जिले की 2 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पूर्व में ना किए जाने पर होने वाले नुकसान पर भी उनसे सवाल उठाए जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि जल्द ही हम इस पर आपको जानकारी उपलब्ध कराएंगे इसके साथ ही संजय कपूर ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer