अम्ब्रीश सोंधिया का राष्ट्रीय राजमार्ग में शव रखकर परिजनो ने किया चक्का जाम

सीधी धर्मेंद : 28 नवंबर को जमोड़ी थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुआ निवासी अम्ब्रीश सोंधिया पिता बृजलाल सोंधिया के जमोड़ी थाना को एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसको घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से उसे डॉक्टरों द्वारा रीवा रेफर कर दिया गया था जिसकी इलाज के दौरान 29 नवंबर को मृत्यु हो गई 30 नवंबर को दोपहर बाद अम्ब्रीश सोंधिया के परिजन उसका शव को लेकर तेंदुआ पहुंचे और बीच रोड पर मृतक अम्ब्रीश सोंधिया का शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोप लगाने लगे कि गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर अमरीश की हत्या कर दी है। चक्का जाम की सूचना मिलते ही जमोडी पुलिस मौके पर पहुंची और उसने अम्ब्रीश सोंधिया के परिजनों को समझाइश दी लेकिन परिजन मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्यवाही के लिए अड़े रहे जिसके बाद जमोडी पुलिस ने परिजनों की शिकायत सुनी और परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर चक्का जाम खत्म कर दिया।
