गोरीयरा में खेती की लीज वापस पाने कलेक्ट्रेट पहुंचे अपात्र घोषित किसान

0 122
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जनपद के ग्राम गोरीयरा में विगत 1988 से 2003 तक आधा सैकड़ा से भी ज्यादा किसान परिवार शासन की लीज पर अपने जीविकोपार्जन के लिए लगातार काबिज होकर कृषि कार्य कर रहे थे और शासन की नियमानुसार उन्हें लीज की रसीद भी मिलती रही है लेकिन वर्ष 2022 में फिर से लीज आवंटन कि प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में पूर्व से जमीन पर खेती कर रहे हरिजन आदिवासी भूमिहीन किसानों को अपात्र घोषित करते हुए उन्हें दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया गया। अपनी इसी समस्या को लेकर गोरियरा बांध लीज में छूटे हुए पात्र किसानों ने जिला पंचायत सदस्य कृष्णदास साकेत और राहुल पटेल की अगुवाई में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिले के कलेक्टर को अपनी समस्या का आवेदन दिया। जिले के कलेक्टर को आवेदन देने के बाद अपनी पूर्व की लीज की जमीन वापस पाने के लिए दर-दर भटक रहे हरिजन आदिवासी किसानों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य किशनदास साकेत और राहुल साकेत ने भी कहा कि पूर्व से लीज पर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले इन गरीबों को अपात्र नहीं किया जाना चाहिए आगे जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि कलेक्टर साहब ने हमें आश्वासन दिया है कि तीन दिवस में मामले की जांच करा कर गरीबों को न्याय दिया जाएगा।

News TOP Footer