पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने कहा हमें जाति विहीन समाज का निर्माण कर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देना है

सीधी धर्मेंद : 27 नवंबर को सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने मूलनिवासी पहचान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी देश के कई राज्यों से पहुंचे इस दौरान हजारों की संख्या में आए पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को पार्टी के नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जाति विहीन समाज का निर्माण कर देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देना है देश में ऊंची जातियों के बराबर हमें सम्मान अर्जित करना भाजपा और कांग्रेस को नकारनाहै आगे वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण वादी और ठाकुरवादी व्यवस्था में हमारे लिए कोई सम्मान और समृद्धि नहीं है बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिए हैं जब तक देश की संसद पर हमारा आदमी राज नहीं करेगा तब तक हमारी अधिकार हमको नहीं मिलेंगे हमें अपना अधिकार पाना है।
