शुभम पांडे के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवर कर दिए पार

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में जैसे ही ठंड ने दस्तक दी वैसे ही चोर भी अब सक्रिय हो गए हैं 23 नवंबर की मध्य रात्रि सीधी शहर के उत्तरी करौंदिया में कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे रहने वाले शुभम पांडे के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए चोरी के बाद शुभम पांडे की बुजुर्ग माता अपने घर में थी लेकिन चोर इतने शातिर आना अंदाज में पड़ोस के घर से उनके घर में घुसे और चाबी निकाल कर आराम से गहने और रुपए लेकर चलते बने लेकिन इस दौरान चोरों से एक गलती हो गई और एक चोर अपना मोबाइल छोड़कर चला गया जो अब पुलिस के हाथ लग गया है जिससे चोरों के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने रात में ही थाना कोतवाली को घटना की सूचना दी जिसके बाद तत्काल मौके से पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी सुबह एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने मौके पर पहुंचकर फरियादी शुभम पांडे से घटना की जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि पड़ोस के तरफ से और हमारे घर में दाखिल हुए और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया इसके साथ ही शुभम पांडे ने सूचना पर तुरंत पहुंचने वाली पुलिस की भी तारीफ की गई।
