नवीन नेटवर्क डिजिटल, सिटी चैनल, एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने अपनी स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण किए

सीधी धर्मेंद : 25 नबम्बर को नवीन नेटवर्क सिटी चैनल एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने आज अपनी स्थापना दिवस के लगभग 22 वर्ष पूरे कर लिए हैं इन 22 वर्षों के दौरान हमें जिले में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों और शहर और जिले के आम नागरिकों का भरपूर सहयोग और प्यार और सम्मान मिला है आप सभी ने हमारे कार्यक्रमों हमारे खबरों को देखा सराहा और हमें प्रोत्साहित किया है आप सभी दर्शकों के प्रेम और स्नेह की बदौलत ही नवीन नेटवर्क डिजिटल ने आप सब के दिल में बड़ी जगह बना ली है आज अपनी स्थापना के 22 वर्ष पूरे करने के बाद नवीन नेटवर्क सिटी चैनल एन टीवी इंडिया न्यूज़ आप सभी दर्शकों को भरोसा दिलाता है कि नवीन नेटवर्क डिजिटल आप सभी की कसौटी पर आगे भी खरा उतरेगा। आम जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाना शासन प्रशासन की बातों को जनता तक पहुंचाना जिले का विकास आपसी भाईचारा बना रहे यही हमारा प्रमुख लक्ष्य है जिसे हम आप सभी दर्शकों के सहयोग से आगे भी निभाते रहेंगे इन 22 वर्षों में आप सबके मिले असीम प्रेम के लिए नवीन नेटवर्क डिजिटल एक बार पुनः आप सभी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हैं।
