जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ग्राम देवगढ़ एवं धनौड़ में गांधी चौपाल का किया गया आयोजन

0 100
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेमरिया द्वारा सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम देवगढ़ एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मड़वास द्वारा धौहानी विधानसभा अंतर्गत ग्राम धनौड़ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया, गांधी चौपाल कार्यक्रम में ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को युवा एवं किसान विरोधी बताया प्रदेश का युवा रोजगार के लिए परेशान हैं किसानों को खाद बीज बिजली पानी की समस्या है शिवराज के शासनकाल में भ्रष्टाचार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है प्रदेश में हजारों सरकारी पद खाली पड़े हैं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित की सभी योजनाएं बंद करके रखे है मनरेगा योजना बंद पड़ी है चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को गरीबों की याद आने लगती है पिछले 18 वर्षों में गरीबों के जन कल्याण की योजनाएं ठप पड़ी है विधवा निराश्रित विकलांग पेंशन में नए नाम नहीं छोड़े जा रहे बीपीएल सूची से पात्रों के भी नाम काट दिए गए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं व किसानों से अपील करते हुए कहा कि भाजपा की जन विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करें गांधी चौपाल कार्यक्रम में,पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह,संगठन मंत्री दया शंकर पांडे,महामंत्री नवीन सिंह,महामंत्री संदीप द्विवेदी, प्रवक्ता पंकज सिंह,महामंत्री संदीप उपाध्याय दादू, सहित बड़ी संख्या में ग्रमीण और कांग्रेस जन मौजूद थे।

News TOP Footer