आदतन आरोपीयो से अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि मुक्त कराई गई

0 244
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलय एन एस कुमरे के मार्गदर्शन थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने ग्राम पड़खुरी नंबर 01 में अवैध रूप से आदतन आरोपी 1. दिलीप सिंह पिता मोहनलाल सिंह 2. भगवान सिंह पिता मोहनलाल सिंह 3. जगन्नाथ सिंह पिता राजबहोरन सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि खसरा नंबर 242 159 एवं 74 की कुल 0.0314 हेक्टर भूमि कीमती लगभग 45 लाख को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। ज्ञात हो कि आरोपी भगवान सिंह सेंगर पिता मोहनलाल सिंह सेंगर निवासी पडखुड़ी नंबर 1 के ऊपर कोतवाली एवं जमोड़ी समेत 10 आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं इसी प्रकार जगन्नाथ सिंह सेंगर के ऊपर 09 आपराधिक मामले तथा। दिलीप सिंह सेंगर उर्फ कल्लू के ऊपर 05 आपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं । कार्रवाई में तहसीलदार सौरभ मिश्रा, नायब तहसीलदार दीपेंद्र सिंह , थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा, थाना जमोड़ी एवम पुलिस लाइन का स्टाफ मौजूद रहा है।

News TOP Footer