चौहान बस की बुकिंग का काम करने वाले युवक से की गई मारपीट रिपोर्ट दर्ज हुई

0 347
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 4 नबम्बर को सीधी शहर के पुराने बस स्टैंड में चौहान बस की बुकिंग का काम करने वाले एक युवक को अखिलेश मिश्रा बबलू मिश्रा ग्राम परासी ने अकारण विवाद करते हुए जमकर मारपीट कर दी जिससे युवक को चेहरे में काफी चोटे आई है मारपीट और गाली गलौज की घटना के बाद पीड़ित युवक ने वाहन एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ जिला कोतवाली में पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है जिला कोतवाली में पहुंचे पीड़ित युवक ने इस दौरान एंड टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने साथ मारपीट की हुई घटना की जानकारी दी और कहा कि वह आरोपियों के ऊपर कार्यवाही चाहता है कोतवाली में पीड़ित के साथ आए बहन श्रमिक संघ सीधी के अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह चौहान बबलू और बस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मारपीट करने वाले युवक पेशेवर हैं इनका रोज का काम है यह आए दिन ड्राइवर कंडक्टर और बुकिंग करने वाले लोगों के साथ मारपीट करते हैं यदि जल्द ही इनके ऊपर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो हम आने वाले दिनों में बसों के चक्के जाम करके प्रदर्शन करेंगे। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी है और मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

News TOP Footer