जो दल विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा करेगा हम उसको वोट नहीं देंगे कहा भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केबी विश्वकर्मा ने

सीधी धर्मेंद : 15 अक्टूबर को सीधी शहर के एक पैलेस के हॉल में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा जिला सीधी के समाज की बड़ी बैठक मध्य प्रदेश अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केबी विश्वकर्मा के मुख्य अतिथि गणेश विश्वकर्मा प्रदेश महामंत्री रामायण विश्वकर्मा प्रदेश मंत्री और अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिला अध्यक्ष बबलू विश्वकर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिले में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संगठन के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और जिले के पदाधिकारियों से सामाजिक गतिविधियों का फीडबैक भी लिया गया समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष केबी विश्वकर्मा ने सीधी जिले में विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक दलों द्वारा कितना तरजीह दी जाती है इस संबंध में भी समाज के लोगों से विस्तार से जानकारी लेकर और उसकी समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष के भी विश्वकर्मा से उनके द्वारा विश्वकर्मा समाज के संगठन के कार्यों के की जा रही समीक्षा के संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि हम अपने समाज के लोगों से यह कहने आए हैं कि राजनीतिक क्षेत्र में जो हमें हमारा अधिकार देगा हम उसी की सरकार बनाएंगे जो दल विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा करेगा हम उसको वोट नहीं देंगे। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की समीक्षा बैठक के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी जिले के अखिल भारतीय विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष बबलू विश्वकर्मा से उनकी प्रतिक्रिया चाहि तो उन्होंने कहा कि हम संगठन के माध्यम से समाज को मजबूत करने का काम कर रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में हमारे समाज को जो भी दल आगे बढ़ाएंगे हम उन्हीं को अपना समर्थन देंगे नहीं तो हमारा समाज उनको वोट नहीं देगा।
