आश्रम छात्रावासों में छात्र छात्राओं को शासन के मीनू अनुसार कराया जा रहा है भोजन बताया एसी ट्राइबल आर एस परिहार ने

सीधी धर्मेंद : 10 अक्टूबर को एक विशेष मुलाकात के दौरान एसी ट्राइबल आर एस परिहार ने बताया कि सीधी जिले के 88 आदिवासी और 26 एससी आश्रम छात्रावासों में छात्र छात्राओं को शासन के मीनू अनुसार भोजन कराया जा रहा है जिसकी प्रतिदिन व्हाट्सएप के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है एसी ट्राइबल आर एस परिहार ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जिले के विभिन्न आश्रमों छात्रावासों से आए व्हाट्सएप क्लिप को दिखाते हुए कहा कि शासन की मंशा अनुसार आश्रम और छात्रावासों में गुणवत्ता युक्त भोजन छात्र छात्राओं को मिलता रहे इसके लिए सतत निगरानी की जा रही है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के आश्रम और छात्रावासों में छात्रों की संख्या को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।
